गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
रोहतास जिला अधिकारी ने महामारी के प्रसार को देखते हुए अनुमंडल अस्पताल डेहरी का दौरा किया। दौरा के दौरान उन्होंने अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार को व अनुमंडल अस्पताल के एमओ डॉक्टर अनुज कुमार चौधरी को कोविड-19 महामारी को लेकर कई दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने अनुमंडल अस्पताल अधीक्षक डॉ संजीव कुमार को निर्देश दिया कि आरटीपीसीआर जांच प्रतिदिन कराया जाए तथा इसके लिए अस्पताल परिसर में एक स्थान चिन्हित कर वहां पोस्टर लगाया जाए। जिससे लोगों को इस संबंध में जानकारी प्राप्त हो सके। साथ ही अनुमंडल अधिकारी को भी निर्देश जारी किया कि इसके लिए अतिरिक्त कार्यबल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही अनुमंडल अस्पताल के एमओ डॉ अनुज कुमार चौधरी को भी निर्देश दिया कि जो व्यक्ति अपना रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाना चाहते हैं उनका टेस्ट कराया जाए। साथ ही संग्रहित सैंपल को उसी दिन जिले में भेजना सुनिश्चित किया जाए। होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित व्यक्तियों के संबंध में भी निर्देश दिया कि प्रारंभिक विजिट में आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम द्वारा संक्रमित व्यक्तियों के घरों को विजिट कराया जाए। तत्पश्चात आवश्यकतानुसार चिकित्सकों का विशेषज्ञ जांच दल फॉलोअप हेतु संक्रमितो के घर जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी जांच टीम ऑक्सीमीटर से लैस रहेंगे। संक्रमितों के घर पर जानकारी के लिए पोस्टर भी लगाए जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि इसके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डेहरी में 2700 रैपिड एंटीजन कीट उपलब्ध है तथा 60 मेडिकल किट उपलब्ध है। उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सघन आबादी वाले क्षेत्रों में अभिलंब सैनिटाइजर कराया जाए। साथ ही उन्होंने तिलौथू एवं रोहतास प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा भी किया एवं होम आइसोलेशन मे रह रहे कुछ परिवारों के घरों को विजिट करने का कार्यक्रम भी बनाया।
