वरीय अधिवक्ता के निधन पर हुआ शोक सभा का आयोजन


दीपराज
की रिपोर्ट ;-

 डेहरी/रोहतास 

डेहरी अनुमंडल विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष उमा शंकर पांडे उर्फ मूटूर पांडे की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजन हुआ। जिसमें सासाराम व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सुरेंद्र मिश्र के आकाशमिक निधन पर अधिवक्ताओं द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में असहनीय दुख सहने की शक्ति मिले यह भी ईश्वर से कामना की गई। शोक सभा में प्रवीण दुबे, मुन्ना दुबे, विनोद कुमार सिंह, अर्जुन सिंह, मिथिला सरन राय, मिथिलेश कुमार, कमल सिन्हा, रंजीत दुबे, मुनमुन पांडे, अजय कुमार, काशीनाथ गुप्ता, रामनाथ राम, अरविंद पांडेय, कमलेश कुमार, संतोष जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार,  मनोज पांडेय, संतोष सिंह, पीबी दुबे, नमो नारायण तिवारी चंद्रिका राम, नागेंद्र सिंह, संजय सिंह, महेंद्र पांडे, रवि कुमार, अमरनाथ सिंह, एवं काफी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे। शोक सभा शारीरिक दूरी को बनाते हुए पूर्व अध्यक्ष उमा शंकर पांडे के निवास पर संपन हुआ।