गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी/रोहतास
शहर के गौरव व माने जाने भोजपुरी गायक अजय पांडे जो रोहतास जिला के साथ पूरे बिहार में अपने भोजपुरी गीतो के लिए मशहूर थे, उनका आज शनिवार देर शाम निधन हो गया। बताते चलें कि वह कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उनका इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा था। शनिवार देर शाम उनकी निधन के खबर से पूरे सुभाष नगर के साथ डेहरी शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने अपने मधुर गीतों के माध्यम से कई भोजपुरी फिल्मों को हिट किया था। साथ ही उन्होंने कई एल्बम में गाना भी गाया जिसके कारण उन्हें लोग देश स्तर पर जानने लगे। इनका अपने समय का सबसे मशहूर गाना शीशा चमकावे लू तू छत के ऊपर से, रहा है। जो आज भी भोजपुरी प्रेमियों के लिए काफी लोकप्रिय है। इनके निधन पर राजद नेता मनीष सिंहा, उम शंकर पांडे, प्यारेलाल ओझा, जन अधिकार पार्टी के सचिव समीर कुमार, हिंदुस्तान पेपर के वरिष्ठ पत्रकार कमलेश कुमार, सनमार्ग के अनुमंडल प्रभारी सच्चिदानंद दीपू, कांग्रेसी नेता पारस दुबे, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, बबल कश्यप, विमल कुमार सिंह, मुनमुन पांडे, अभिनव राजद के वरिष्ठ नेता रामनाथ यादव, नंद यादव, चंदन गुप्ता सहित अन्य लोगो ने शोक व्यक्ति किया है। साथ ही लोगों ने कहा कि भोजपुरी गीत जगत आज एक मशहूर सितारा को खो दिया है। इनका जगह भर पाना बेहद मुश्किल होगा।
