अवैध बालू खनन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई नहरों के तटबंध काटकर अवैध बालू का करते थे कारोबार


गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

 डेहरी/ रोहतास

बुधवार सुबह डेहरी एसडीएम सुनील कुमार व एएसपी संजय कुमार ने बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू कारोबार से जुड़े 10 ट्रैक्टर जप्त कर लिया तथा ड्राइवर व वाहन मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताते चलें कि यह मामला भईसहा पंचायत  का है। जहां अवैध बालू कारोबारी पंचायत में बहने वाली नहर के तटबंध को काटकर अवैध बालू का कारोबार करते थे। जिसकी सूचना जल संसाधन विभाग ने 1 सप्ताह पहले पत्र के माध्यम से डेहरी एसडीएम सुनील कुमार को दी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार अवैध बालू कारोबारियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ था तथा स्थानीय प्रशासन भी इनके कार्यों में उनकी मदद करती थी। आज प्रातः कालीन डेहरी एसडीएम सुनील कुमार व एएसपी संजय कुमार ने एक टीम गठित कर अवैध बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू माफियाओं को तीन तरफ से घेर लिया। तीनों तरफ से घिरे होने के कारण अवैध बालू कारोबारियों ने  घबराकर अपना ट्रैक्टर छोड़कर भाग खड़े हुए। जिसके तहत एसडीएम व एसपी द्वारा 10 ट्रैक्टर जब्त कर लिए गए।  डेहरी एसडीएम सुनील कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर ड्राइवर व वाहन मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। स्थानीय लोगों में सर्वाधिक चर्चा का विषय यह रहा कि स्थानीय प्रशासन को बिना भनक लगे डेहरी एसडीएम द्वारा सफलतापूर्वक कार्रवाई की गई। जिससे लोगों में स्थानीय प्रशासन के प्रति किरकिरी हो रही है।