दीपराज की रिपोर्ट ;-
डेहरी/ रोहतास
अनुमंडल के अलग-अलग भागों में राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की एक 130 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सभी संगठनों ने बाबा साहब की कर्तव्यनिष्ठता सादगी एवं उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा दिखाए गए मार्गदर्शन पर चल कर देश व समाज को आगे ले जाने की बातें कहीं।
भारतीय जनता पार्टी डेहरी नगर के द्वारा अंबेडकर नगर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही साथ बच्चों के बीच में मिठाइयां बांटी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला के महामंत्री शशि भूषण प्रसाद, जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी, डेहरी विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह, डेहरी नगर महामंत्री कुंवर सिंह, उपाध्यक्ष वीर बसंत लाल, सुनील कुमार पाठक, रेनू देवी, शशि शेखर, नगर मंत्री भोला लालदास, गुड्डू विश्वकर्मा, सोनू सिंह, धनजी यादव, रवि पासवान, अशोक पासवान इत्यादि लोग उपस्थित हुए नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि हमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन से सीख लेनी चाहिए तथा उनके बताए हुए मार्ग पर हम सभी को चलने की आवश्यकता है। इंद्रपुरी क्षेत्र के कमरनगंज गांव में डेहरी ग्रामीण मंडल भाजपा की ओर से बुधवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 130 वी जन्म जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने की। मुख्य अतिथि डेहरी के पूर्व विधायक इं सत्यनारायण सिंह थे। सर्वप्रथम अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। तत्पश्चात भारत माता की जय एवं डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे का नारा लगाया गया। कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को उनकी जीवनी के बारे में बताते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बाबा साहब भारत के संविधान को लिखकर इतिहास रचने का काम किया है। बाबा साहब द्वारा किए गए कार्यों से नई पीढ़ी को सीखने की जरूरत है। भाजपा नेता प्यारेलाल ओझा ने डॉक्टर अंबेडकर के बारे में बताते हुए कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि समाज वही बदल सकता है जिसने अपना इतिहास पढ़ा हो। अंत में सभी लोगों के बीच मिष्ठान प्रसाद बांटा गया। मौके पर जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी, बूथ अध्यक्ष अमित राज सिंह, लाल बिहारी सिंह, अनुज सिंह, सुरेश प्रसाद, सरोज चौधरी, धनजी यादव, अजय पांडे, आईटी सेल के प्रखंड संयोजक अभिषेक कुमार पांडे के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे।
ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी युनियन डेहरी शाखा द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की 130 वी जयंती मनाई गई। बाबा साहब
समान राजनीति व्यवस्था के हिमायती थे।
उनका राजनीतिक दर्शन व्यक्ति और समाज के परस्पर संबंधों पर बल देता है। उक्त बातें डॉ अम्बेडकर की 130 वीं जयंती पर ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी युनियन डेहरी शाखा द्वारा आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए ईसीआरकेयू के उपाध्यक्ष, लेखक व समाजसेवी बीरेन्द्र पासवान ने कहीं।
उन्होंने कहा कि अम्बेडकर को दृढ़ विश्वास था कि जब तक आर्थिक और सामाजिक विषमता समाप्त नहीं होगी, तब तक जनतंत्र की स्थापना अपने वास्तविक स्वरूप को ग्रहण नहीं कर सकेगी। वे व्यक्ति की श्रेष्ठता पर बल देते हुए सत्ता के परिवर्तन को साधन मानते थे। वे कहते थे कि कुछ संवैधानिक अधिकार देने मात्र से जनतंत्र की नींव पक्की नहीं होती। उनकी जनतांत्रिक व्यवस्था की कल्पना में ‘नैतिकता’ और ‘सामाजिकता’ का समावेश है। वहीं ईसीआरकेयू के केन्द्रीय सहायक महामंत्री रमेश चंद्रा ने" वर्तमान समय में अम्बेडकर के विचारों का महत्व "विषय पर अपनी विचार रखते हुए कहा कि अम्बेडकर समानता को लेकर काफी प्रतिबद्ध थे। उनका मानना था कि समानता का अधिकार धर्म और जाति से ऊपर होना चाहिए।
ईसीआरकेयू के सचिव एस पी सिंह एव एससी-एसटी एसोसिएशन के नेता व सीनियर सेक्शन इंजीनियर सरोज कुमार ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के शिक्षा संबंधित विचार आज शिक्षा प्रणाली के आदर्श रूप माने जाते हैं। उन्हीं के विचारों का प्रभाव है कि आज संविधान में शिक्षा के प्रसार में जातिगत, भौगोलिक व आर्थिक असमानताएँ बाधक न बन सके, इसके लिए मूलअधिकार के अनुच्छेद 21-A के तहत शिक्षा के अधिकार का प्रावधान किया गया है। ओबीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष एस एम सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा पहले मजदूरों से प्रतिदिन 12-14 घंटों तक काम लिया जाता था। इनके प्रयासों से प्रतिदिन आठ घंटे काम करने का नियम पारित हुआ। मजदूरों के लिए ट्रेड यूनियन अधिनियम, औद्योगिक विवाद अधिनियम तथा मुआवजाआदि में इनके अतुलनीय योगदान रहे हैं।
इस अवसर पर ईसीआरकेयू के युवा कार्यकारी उपाध्यक्ष देव कुमार राम, आई एन सिंह, सहायक सचिव संजय मंडल , विश्वनाथ कुमार, अजीत जेम्स, उदय प्रकाश, प्रमोद यादव, अमरेश यादव, रवि गुप्ता, मुश्ताक अंसारी, शशिभूषण, रवि रंजन सिंह, सहित कई रेलकर्मी उपस्थित थे।
