जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिया 12 मार्च से विद्यालय खोलने का आदेश

दीपराज की रिपोर्ट ;- 

डेहरी /रोहतास

विद्यालय का समय 6:30 से 11:30 बजे तक होगा

हिंदी विद्यालय शनिवार को तथा उर्दू विद्यालय बृहस्पतिवार को प्रातः 6:30 से 9:30 होगा

जिला शिक्षा पदाधिकारी सासाराम ने कार्यालय आदेश पत्र जिसका ज्ञापांक संख्या 702 दिनांक 6 अप्रैल में यह आदेशित किया गया है कि 12 मार्च से जिले के सभी विद्यालय खुलेंगे। विद्यालय का समय सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 6:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा। वहीं शनिवार को हिंदी विद्यालय व बृहस्पतिवार को उर्दू विद्यालय का समय प्रातः 6:30 से 9:30 बजे तक होगा। जिसका सभी सामाजिक संगठनों एवं अभिभावकों ने स्वागत करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उठाया गया कदम काफी सराहनीय है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऑनलाइन के माध्यम से छात्रों की समुचित पढ़ाई नहीं हो पाती है। जिससे छात्रों के बौद्धिक विकास संभव नहीं हो पाता है। ऑफलाइन में शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जाने पर ऑनलाइन के अपेक्षाकृत बौद्धिक विकास ज्यादा होता है तथा विद्यालय द्वारा होमवर्क दिए जाने के क्रम में छात्र में स्वअध्ययन की क्षमता भी बढ़ती है। जिसके कारण छात्रों का बौद्धिक विकास काफी तेजी से होता है। वहीं सामाजिक संगठनों ने भी पदाधिकारी द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि देश का भविष्य आज के नौजवान व बच्चे हैं। यदि बच्चों का बौद्धिक विकास नहीं होगा तो अन्य देशों की अपेक्षा हमारा देश काफी पिछड़ जाएगा। अतः छात्रों के विकास के संदर्भ में पदाधिकारियों द्वारा लिया गया निर्णय सराहनीय है। वही विद्यालय संचालकों ने भी जिला शिक्षा पदाधिकारी के इस निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार व प्रशासन द्वारा बनाए गए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्ण रुप से पालन करते हुए विद्यालय चलता रहा है और आगे भी चलता रहेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के आदेश अनुसार जब से विद्यालय खुला है सभी विद्यालय पूर्ण रूप से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते रहे हैं। जिससे छात्र इस महामारी की चपेट में न आए। उन्होंने सरकार व प्रशासन द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने के लिए भी कहा।