बिहार में कोरोना की महासुनामी लगातार जारी है। अब कोरोना के पिछले आठ महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किये अपडेट के अनुसार राज्य में कोरोना के 3756 नए मामले सामने आये है। इसमें सबसे अधिक मरीजों की संख्या पटना जिले में हैं। जहाँ कोरोना के 1382 नए मामले सामने आये हैं।
वही अन्य जिलों की बात करें तो अरवल में 85, बेगूसराय में 113, भागलपुर में 302, पूर्वी चंपारण में 52, गया में 290, जहानाबाद में 165, मुंगेर में 102, मुजफ्फरपुर में 191, नवादा में 40, सहरसा में 76, सारण में 66, सिवान में 108 और बक्सर में 27 रोहतास में 35 मरीज मिले हैं। बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 14695 हो गयी है। करीब 12 दिन पहले यह आंकड़ा केवल 250 था।
