गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी/ रोहतास
जिले में लगातार कोविड महामारी के प्रसार को देखते हुए जिला प्रशासन काफी सतर्क है। इसी के तहत रोहतास डीएम ने सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार के साथ डेहरी अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोविड के प्रति सतर्कता एवं महामारी से ग्रसित लोगों के देखभाल की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि डेहरी अनुमंडल अस्पताल को डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर बनाया जाएगा। जहां ऑक्सीजन सहित महामारी से लड़ने के लिए तमाम तरह की चीजें उपलब्ध कराई जा सके तथा डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर बनने से महामारी से ग्रसित मरीजों को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। जिससे महामारी से ग्रसित लोगों के मृत्यु दर में कमी आ सके। साथ ही उन्होंने बताया यह भी बताया कि यह निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ किया गया है। जिससे डेडीकेटेड जोन बनाने में मदद मिल सके। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार, अनुमंडल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार, डॉ निर्मला सिंह, वीडियो अरुण कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी व मीडिया कर्मी उपलब्ध थे।
