रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 10 गिरफ्तारी


गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

 डेहरी /रोहतास

एसपी आशीष भारती ने जबसे जिले का कमान संभाला है, तबसे अपराधियों पर शामत आ गई है। एसपी के कार्य करने की शैली से अपराधियों में हड़कंप मचा है, तथा अपराधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई देखी जा रही है। जिसके तहत 18 अप्रैल को विभिन्न थाना क्षेत्रों से 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिसकी सूचना रोहतास एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर, दिया है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अपराधियों एवं शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान 18 अप्रैल को विभिन्न थाना क्षेत्रों से 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि छ: वारंट का निष्पादन भी किया गया है। छापेमारी के दौरान 5 लीटर विदेशी शराब, 16 लीटर देसी शराब, 800 किलो जावा महुआ, एक मोटरसाइकिल, 5 ओवरलोडेड गिट्टी- बालू लदा हुआ ट्रक, 1अपहर्ता एवं एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। इस दौरान 400 लीटर महुआ पासा को विनष्ट भी किया गया है। जबकि वाहन चेकिंग के दौरान कुल 125 वाहनों की जांच की गई है। जिसमें यातायात नियमों के पालन नहीं करने वाले तीन वाहनों से 2500 रुपए जुर्माना वसूला गया है तथा मास्क चेकिंग के दौरान कुल 8 व्यक्तियों से ₹400 शमन की राशि वसूल की गई है।