दीपराज की रिपोर्ट ;-
डेहरी/ रोहतास
एसपी आशीष भारती के नेतृत्व में रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते कई मामलों में वांछित अपराधी को धर दबोचा है। एसपी आशीष भारती में प्रेस विज्ञप्ति देते हुए इसकी सूचना दी है। सूचना के अनुसार जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अभियुक्तों की गिरफ्तारी जारी है। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 18 अप्रैल को रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, कई घटनाओं को अंजाम देने वाला तथा पूर्व के कई घटनाओं में लिफ्त सुरेश महतो, पिता स्वर्गीय ललन महतो, ग्राम मिश्रवलिया, थाना काराकाट अपने घर में छुपा हुआ है तथा किसी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहा है। उन्होंने बताया कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सूचना का सत्यापन एवं कार्यवाही के लिए काराकाट थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गई। जिसके अंतर्गत सुरेश महतो को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस पर थाना कांड संख्या 70/ 21 25 (1/ बी) ए 26/ 35 दर्ज किया गया है। बताते चलें कि सुरेश महतो का पूर्व से ही अपराधिक इतिहास रहा है। इनके विरुद्ध भोजपुर के चरपोखरी में भी थाना कांड संख्या 74/17 दर्ज है।
