नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के देवी पुर 27 नम्बर सूर्य मंदिर स्थापना को लेकर यज्ञ का आयोजन 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक तिथि निर्धारित किया गया था। वही करोना संक्रमण के बढ़ते फैलाव को देखते हुए कमेटी ने बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया देवनंदन महतो ने किया बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है। जिसके मद्देनजर यज्ञ को टाल दिया गया जिसकी जानकारी देते हुए पूर्व मुखिया देवनंदन महतो ने बताया कि करोना संक्रमण के ध्यान में रखते हुए अगली तिथि का निर्धारीत किया जाएगा। मौके पर मुखिया नागेंद्र पटेल, डॉ हरिशंकर मिश्रा,पदुम प्रसाद, उप सरपंच लालमोहन, आशुतोष तिवारी, विभूति नारायण पाठक, सूरज देव चौहान, सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
