प्रतिभागियों को योग व प्राणायाम के बारे में दी गईं महत्वपूर्ण जानकारियां


कमलेश कुमार 

डेहरी। रोहतास

पच्चीस दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ पतंजलि महिला योग समिति द्वारा किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम

डालमियानगर नगर परिषद वार्ड 19 अंतर्गत जक्खी बिगहा रेलवे कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को पतंजलि महिला योग समिति के तत्वाधान में पच्चीस दिवसीय सह योग  शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ पतंजलि महिला योग समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य निशा कुमारी , पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी अवध नारायण चौबे एवं  पतंजलि जिला प्रभारी उमाशंकर प्रसाद  एवं महिला जिला प्रभारी सरोज देवी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर महिला पतंजलि राज्य कार्यकारिणी सदस्य निशा कुमारी ने बताया कि योग से न सिर्फ शारीरिक ,मानसिक व आध्यात्मिक विकास व  होता है बल्कि कई असाध्य रोगों से भी निजात पाया जा सकता है।उन्होंने महिलाओं व किशोरियों में योग के प्रति बढ़ते लगाव व जुड़ाव पर खुशी जताते हुए कहा जबतक प्रत्येक घरों के हर महिला-पुरुष स्वस्थ्य व खुशहाल नहीं होंगे राष्ट्र व समाज की तरक्की सम्भव नहीं है।निशा कुमारी ने बताया कि पच्चीस दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में 30 महिला व पुरुष योग शिक्षक -शिक्षिका को  प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शिविर में सह राज्य प्रभारी अवध नारायण चौबे , पतंजलि जिला प्रभारी उमाशंकर प्रसाद व महिला जिला प्रभारी सरोज देवी  द्वारा प्रतिभागियों को विशेष योग प्रशिक्षण , योग के महत्वपूर्ण टिप्स  व जानकारियां दी गईं।वहीं राज्य कार्यकारिणी सदस्य निशा कुमारी द्वारा आठों प्राणायाम के बारे में जानकारियां दी गईं । शिविर में करें योग रहें निरोग का संकल्प भी लिया गया।

 मौके पर  मुख्य योग शिक्षिका नीलू सिंह, इंद्रा सिंह, अंतिमा,प्रीति, ममता, पियूष,अभिलाषा,रिया प्रियंका,पिंकी,सीमा सिन्हा,सरस्वती देवी बिमला देवी ,बिंदु देवी,निर्मला देवी ,रामप्रवेश तिवारी,शिव आधार तिवारी आदि मौजूद थे।