अनुमंडल अस्पताल समेत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ टीकाकरण


गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी। रोहतास

विश्व महिला दिवस पर सोमवार को अनुमंडल अस्पताल समेत शहर के दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं के लिए विशेष कोरोना टीकाकरण का आयोजन किया गया। जहां महिला प्रशासनिक पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि समेत 60 वर्ष से ऊपर सामान्य महिलाओं ने कोरोना का टीका लिया। अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि अनुमंडल अस्पताल समेत दोनों शहरी स्वास्थ्य केन्द्र को वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया था। विश्व महिला दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र को गुब्बारों से सजाया गया था। टीकाकरण लेने वालों में होमगार्ड कमांडेंट कुमारी रश्मि, प्रखंड प्रमुख पूनम देवी समेत आंगनबाड़ी जीविका तथा नगर परिषद में कार्यरत महिला कर्मी शामिल थी। विशेष कोरोना टीकाकरण को लेकर सुबह से ही पीएससी प्रभारी डॉ निर्मला सिंह, बीडीओ अरुण कुमार पूरी तैयारी में तत्पर दिखे। वही ईदगाह मोहल्ला स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम दुर्गावती कुमारी द्वारा टीकाकरण शुरू किया गया। मौके पर डॉ अनूप चौधरी, डॉ रीना कुमारी, स्वास्थ्य कर्मी नीलम यादव, जमीला खातून, प्रियंका कुमारी, अमित कुमार, लेखा पदाधिकारी अशोक कुमार व केयर इंडिया के पंकज कुमार उपस्थित थे।