सुटकेश नीति के तहत चल रहे निजी स्कूल--राकेश राय


गौतम कुमार 

डेहरी। रोहतास

ऑल इंडिया स्कूल अभिभावक संघ राज्य भर में करेगी आंदोलन रोहतास जिले में संगठन का किया गया विस्तार 

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आंदोलन की कवायद को लेकर ऑल इंडिया स्कूल अभिभावक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में रविवार को रोहतास जिले में संगठन का विस्तार किया गया। साथ ही एक बैठक कर रणनीति बनाई गई।

ऑल इंडिया स्कूल अभिभवाक संघ के संयोजक राकेश राय ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि निजी स्कूल कोरोना काल में बच्चों के ऑनलाइन क्लासेज के नाम पर मनमाने शुल्क की वसूली कर रहे हैं। साथ ही सूटकेस नीति के तहत अभिभावकों और बच्चों का दोहन कर रहे हैं। ऐसे में ऑल इंडिया स्कूल अभिभावक संघ ने निजी स्कूलों के खिलाफ लड़ाई छेड़ दिया है।

उन्होंने बताया कि राजधानी पटना से इस लड़ाई की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। धरना प्रदर्शन से लेकर कैंडल मार्च का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन के बैनर तले अब जिले से लेकर हर कस्बों तक उनका संगठन निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतर आंदोलन करेगा। बताया कि न्याय यात्रा के तहत पांच मुद्दो के साथ इस मुहिम की शुरुआत रोहतास जिले से की गई है। इसके अलावा अगले चरण में बिहार के 14 जिलों में जाकर अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि अब निजी स्कूलों की मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए सड़क से लेकर सदन तक वह लड़ाई लड़ेंगे। वहीं उन्होंने अभिभावकों से भी अपील किया कि इस मुहिम में उनका साथ दें कहा कि अगर मनमानी के खिलाफ आवाज नहीं उठती है तो आने वाली पीढ़ियां गूंगी तक हो जाएगी।