अनुमंडल कार्यालय में दो दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन


 

एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने एक्यूप्रेशर का लिया लाभ

डेहरी। रोहतास

अनुमंडल कार्यालय में सोमवार से दो दिवसीय एक्यूप्रेशर थेरेपी कैंप का आयोजन अनुमंडल कार्यालय परिसर में किया गया। जिसका उद्घाटन एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम के संबोधन में एसडीएम ने कहा कि अंग्रेजी समेत अन्य चिकित्सा पद्धति के साथ-साथ एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति स्वास्थ्य के लिए बेहतर कारगर है। जिसके बारे में लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड द्वारा आयोजित थेरेपी कैंप में एसडीएम समेत रजिस्टार योगेश चंद्र त्रिपाठी ने स्वयं अपना एक्यूप्रेशर थेरेपी कराया। एसडीएम ने बताया कि एक्यूप्रेशर पद्धति के बारे में लोगों को जागरूक करने व कैंप का लोगों द्वारा लाभ लेने के लिए इस कैंप का आयोजन किया गया है। विभिन्न माध्यमों से इसकी सूचना अन्य विभाग के कर्मियों तक दी गई है। एक्यूप्रेशर थेरेपी कैंप में कंपनी के एचआर हेड संजय कुमार झा, मुकेश प्रसाद, रामनारायण आदि उपस्थित थे।