उर्मिला बहन के नेतृत्व में मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह भारतीय महिला वर्तमान दशा व दिशा पर परिचर्चा आयोजित


कमलेश कुमार  

 डेहरी /रोहतास

बिहार महिला महासंघ के बैनर तले  पाली रोड स्थित एक निजी स्थान पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय महिलाएं दशा व दिशा विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। अपने संबोधन में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला बहन ने कहा कि जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक महिला अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है. किंतु मुट्ठी भर लोग अब भी महिलाओं पर अत्याचार व महिलाओं का हक व अधिकार छीनने में लगे हैं। ऐसे में केंद्र व राज्य सरकारों को सभी क्षेत्रों में महिलाओं को समान अधिकार देकर ही महिला दिवस को सार्थक बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक फतेह सिंह, प्रदेश सचिव  रत्ना सिन्हा, संझौली प्रखंड  उप प्रमुख मधु उपाध्याय, बीडीओ अरुण कुमार, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर रागनी सिन्हा, डॉक्टर पूनम देवी, प्रखंड प्रमुख पूनम यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुआ। स्विथानिये विधायक ने कहा कि पुरुषों की तरह महिलाएं को भी वर्कप्लेस पर समान वेतन का अधिकार है। भारतीय श्रमिक कानून के मुताबिक, किसी भी जगह पर अगर आप काम करती हैं, तो वेतन में लिंग के आधार पर आपके साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है। महिलाओं के प्रति हिंसा को रोकने के लिए भी आधार बनाया गया है। इसके तहत अगर किसी महिला के साथ उसके घर पर, ससुराल में कोई भी हिंसा होती है तो वह इसके खिलाफ केस दर्ज कर सकती है। जब भी कोई महिला गर्भवती होती है, तो 

उसे 26 सप्ताह की छुट्टी लेने का अधिकार है। जिसे मातृत्व संबंधी अधिकार कहा जाता है। इस दौरान महिला के वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी। और वह फिर से काम शुरू कर सकती है। काम पर हुए यौन उत्पीड़न अधिनियम के अनुसार आपको यौन उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का पूरा अधिकार है। समाज व राष्ट्र को विकसित करने के लिए आवश्यक है कि महिला व पुरुष कंधे से कंधा मिलाकर स्वच्छ मन से कार्य करें। लोक गायिका प्रीति सिन्हा द्वारा महिला दिवस पर की गई प्रस्तुति उपस्थित महिलाओं ने तालियों से स्वागत किया। परिचर्चा को को अन्य लोगों के अलावा डॉ अनुभा सिन्हा, सिंधु कुमारी, मीना सिन्हा, कुशवाहा सभा भवन अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाहा, रीता सिंदुरिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सुराज व चाइल्ड लाइन से जुड़े कार्यकर्ता भी शामिल थे। अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उर्मिला बहन ने कहा कि समाज व महिलाओं के हित में उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।