गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी। रोहतास
इंडियन डेंटल एसोसिएशन भारतीय चिकित्सा परिषद से मान्यता प्राप्त के चिकित्सा के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्रों में भी चिकित्सक निभाएंगे भूमिका डेहरी बेस के पदाधिकारियों का चयन पाली रोड स्थित आईएमए भवन की बैठक में हुआ। शहर के सभी डेंटल डॉक्टरों की उपस्थिति में करीब एक दर्जन से अधिक दंत रोग चिकित्सक शामिल थे। डॉक्टरों ने पहुंचकर सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर डॉ श्याम बिहारी प्रसाद तथा सचिव पद पर डॉ नवीन नटराज का चुनाव किया। मौके पर उपस्थित नवनिर्वाचित डेहरी बेस के सचिव डॉ नवीन नटराज ने बताया कि भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा इंडियन डेंटल एसोसिएशन को एक अलग विंग के रूप में मान्यता दी गई है। इंडियन डेंटल एसोसिएशन के गाइड लाइन के अनुसार इस संगठन का निर्माण किया गया है। संगठन समाज में सेवा भावना से पूरी तरह से कार्य करेगी। जिसमें सभी दंत चिकित्सकों का सहयोग आपेक्षित है। कार्यक्रम में अन्य पदों का भी चुनाव किया गया। जिसमें डॉ मनोरंजन कुमार को संयुक्त सचिव ,डॉ रितेश को सह सचिव ,डॉ रवि प्रकाश को उपाध्यक्ष, डॉ रवि रंजन को कोषाध्यक्ष , डॉ ओ पी आनंद को संरक्षक बनाया गया है। मौके पर डॉ अभिषेक सिद्धार्थ, डॉ इरशाद अहमद ,डॉ सरताज आलम, डॉ संदीप,डॉ शाहजमा अंसारी, डॉ अमित सिंह एवं अन्य कई चिकित्सकों को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
