डेहरी। रोहतास
दो दिन पूर्व झारखंडी मंदिर एनीकट के समीप एक झाड़ी से बरामद अज्ञात शव की पहचान कर ली गई है। शुक्रवार को मृतक के परिजनों ने नगर थाना को जानकारी देकर पोस्टमार्टम हाउस से शव को प्राप्त किया। व सोन तट अंतिम संस्कार किया। पुलिस के अनुसार मृतक 40 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पाली निवासी उषा देवी का पति था। जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। और कुछ दिनों से वह झारखंडी मंदिर के आसपास के क्षेत्र में घूमते फल हुए आसपास के लोगों के मांग कर कुछ भी खा कर दिन गुजरता था। बुधवार की रात उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा पहचान हेतु सोशल मीडिया व अन्य माध्यतक की पत्नी उषा देवी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इलाज भी चल रहा था। किंतु किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी सबको छोड़कर चला जाएगा। पत्नी उषा देवी रोते बिलखते कह रहे थे कि पति की मौत के बाद इकलौती पुत्री की पढ़ाई लिखाई व अन्य कार्य कैसे होंगे? नगर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन व पहचान के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।