कमलेश कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी। रोहतास
बालू माफियाओं का दुःसाहस दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि बुधवार की शाम अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर थाना के पुलिस टीम पर बालू माफियाओ ने पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों में किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सुनील कुमार सिंह व एएसपी संजय कुमार दल बल के साथ सुअरा पहुंचे। जिसके बाद बालू माफिया भाग खड़े हुए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार बालू माफियाओं को हिरासत में लिया है। समाचार लिखे जाने तक सुअरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। घटना के बारे में बताया जाता है कि बुधवार को एसडीएम सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम कोयला डिपो व सुअरा में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। कोयला डिपो व सुअरा से 100 ट्रक से अधिक डंप किए हुए अवैध बालू को जप्त कर पुलिसकर्मी अपनी सुरक्षा में लेकर जा रहे थे, की अचानक 50 की संख्या ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया और कई जप्त वाहनों को लेकर भागने में सफल रहे। हालांकि पुलिस कर्मियों को भी यह एहसास नहीं था, की कारवाई के एक घंटे बाद बालू माफिया पुलिस पर पथराव करेंगे। यही कारण है कि जब घटना घटी उस समय पुलिसकर्मियों की संख्या कम थी। पुलिस पर पथराव की सूचना मिलते ही विधि व्यवस्था की बैठक कर रहे एसडीएम व एएसपी बैठक छोड़ सुअरा निकल पड़े, तथा पुलिस ने सख्ती पूर्वक कार्रवाई की। इस दौरान चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। बालू माफियाओं की इस दुस्साहस भरी कार्रवाई से पुलिस प्रशासनिक अधिकारी गुस्से में है।
