कमलेश कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी। रोहतास
अनुमंडल क्षेत्र के रोहतास प्रखंड अंतर्गत धनसा गांव में रोहतास गढ़ पंचायत एवं पिपरडीह पंचायत के बनवाशियो ने एक बैठक किया गया। जिसमे वन विभाग द्वारा मनमानी के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता पीपरडीह पंचायत के मुखिया श्यामनरायान्न उराव ने किया। बैठक में कहा कि वन विभाग द्वारा लगाया गया एक भी पेड़ जिन्दा नहीं है। क्यो कि वन विभाग सिर्फ लूट मचाई है। अब तक जंगल में जो भी पेड़ जिन्दा है, वो वनवासियों के पूर्वजों द्वारा लगाया गया है। रेहल निवासी केशवर उराव ने कहा कि जब वन विभाग सड़क निर्माण नहीं करने देगी तो वन विभाग द्वारा संचालित सभी कार्यक्रम बन्द कर दिया जाएगा और वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को गावों में प्रवेश नहीं किया जाएगा। धनसा निवासी कामता यादव ने कहा कि वन विभाग द्वारा एक भी कार्यक्रम सफल नहीं है। सड़क हमारी मुख्य मांग है। होली से पहले वन विभाग और बिहार सरकार सरकार वनवासियों के आवागमन सुविधा बहाल करे, सड़क निर्माण करवा दे या जानता को अपने दम पर बनाने दे। ऐसा नहीं होगा तो वन विभाग के ख़िलाफ़ आंदोलन होगा। पूर्व सरपंच लक्ष्मण उराव ने कहा कि होली से पहले वन विभाग निर्णय ले अन्यथा वनवासियों को राहत दे, वरना बनवासी सरकार बबम विभाग के खिलाफ संघर्ष करेंगे। वन विभाग का एक भी कार्य नहीं किया जाएगा। क्षेत्रीय सांसद , विधायक इस समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे तो ठीक है, नही तो पहाड़ी क्षेत्रों में आने पर वनवासी समाज विरोध करेगा। बैठक में बनवासियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 31 मार्च तक जिले के वरिष्ठ अधिकारी आकर जनता को सड़क निर्माण के लिए भरोसा दिलाए। नहीं तो 31 मार्च के बाद वन विभाग का कार्य बन्द करवाया जाएगा। जिसकी जिमेवार वनवासी समाज नहीं होंगी। बैठक में दोनों पंचायत के सैकड़ों वनवासी शामिल हुए। बैठक में रोहतास गढ़ के मुखिया शिवनरायं उराव, पीपर डीह पंचायत के मुखिया श्याम नारायण उराव, पूर्व सरपंच लक्ष्मण उराव, पटेल साह, पूर्व मुखिया श्यामरती उराव, कमता यादव, पैक्स अध्यक्ष राजनाथ उराव, राम स्वरूप, कमलेश उरांव, सिंघ खरवार, सागर सिंघ खरवार, रिंकू खान, शिवमंगल उराव आदि शामिल थे।
