डेहरी। रोहतास
बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस द्वारा शराब के विरुद्ध जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। बुधवार को मथुरी गांव में शराब के विरुद्ध बैठक कर जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए नगर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि शराब परिवार के साथ साथ समाज व देश के लिए सबसे बड़ा नुकसानदायक है। ऐसे में शराब को लेकर सभी को एकजुट होना पड़ेगा। ताकि समाज व बिहार को शराब मुक्त बनाया जा सके। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में शराबबंदी सफल बनाने का ऐलान किया।