गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डिहरी /रोहतास
जूनियर के फाइनल मे वार्ड 11सात विकेट से हुआ विजयी # राज ने 12 ओवर के मैच मे 17 गेंद पर 30 रन कि आतिशी पारी खेल कर अपने टीम को बनाया विजयी
डालमियानगर स्थित खेल मैदान मे शनिवार को क्रिकेट जूनियर के रोमांचक फाइनल मैच का आगाज हुआ . यह मैच वार्ड नंबर 03 व वार्ड नंबर 11 के बीच खेला गया . इस मैच मे टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्ड नंबर 03 ने कैपटन ज्ञानशु के द्वारा बनाये गए 21 रन की मदद से तय 12 ओवर मे कुल 76 रन बनाये और विपक्षी टीम को जीत के लिए 77 रन का लक्ष्य दिया . हाफ समय के बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड नंबर 11 कि टीम ने कैपटन रोहित कि आगवानी मे राज के द्वारा खेले गए मात्र 17 गेंद मे 30 रनो कि धुँआधार पारी के कारण मात्र तीन विकेट खोकर सात विकेट से विजय प्राप्त कर लिया . फाइनल मैच मे दिखे खेल भावना ने सभी का मन जीत लिया . खेल समाप्ति पर विजेता उपविजेता के साथ मैन आफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया . साथ ही अन्य खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह भेट किया गया .वही एक फाइनल मुकाबला में
फाइनल मैच मे गिरिडीह झारखण्ड कि टीम कुल छह विकेट खोकर चार विकेट से जीत हासिल कि . टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इन्द्रपुरी कि टीम ने 16 ओवर के मैच मे ओपी के 13 गेंद मे 29 रन व राकेश इंजिनियर के 14 गेंद मे 25 रन के मदद से कुल 177 रन बनाये और अगली टीम को जितने के लिए 178 रन का लक्ष्य दिया . अपनी पारी मे खेलते हुए गिरिडीह झारखण्ड कि टीम ने शेरु के धमाकेदार पारी 21 गेंद मे 62 रन व क्षीतीज के 19 गेंद मे 33 रन के पारी के बदौलत चार विकेट हाथ मे रहते यह मुकाबला आसानी से 178 रन बनाकर जीत लिया . मैच के बाद उदघाटनकर्ता रमेश चौबे केन कापरेटी के बिहार अध्यक्ष , विशिस्ट अतिथि सोनू सिंह समाजिक कार्यकर्त्ता राजेश सिन्हा ब्रजमोहन सिंह अशोक भारद्वाज अशोक सिंह अजय सिंह बालाजी उमा शंकर पांडे उर्फ मुटूर पांडे अवधेश अहीर मुकेश यादव रवि शेखर सोनू पांडे नवनीत सभी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया
