करेंगे हम जल संचय, अब है बस यही निश्चय-- अरुण कुमार


कमलेश कुमार 

डेहरी। रोहतास

जल संचय को लेकर छात्र छात्राओं ने किया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

भारत सरकार के द्वारा संचालित नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा रोहतास के डेहरी प्रखंड में जल संरक्षण हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन डालमियानगर के एस टी आर विकास विद्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार द्वारा चयनित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सह अभाविप छात्र नेता मनीष उर्फ यश उपाध्याय की अध्यक्षता में किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से डेहरी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता मनोज अज्ञानी एवं विद्यालय के संचालक सूबेदार त्रिपाठी शामिल हुए। अतिथियों को पुष्प माला एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चो के द्वारा जल संरक्षण को लेकर विभिन्न तरह के चित्र कला का प्रदर्शन किया । इस प्रतियोगिता में बच्चों ने दर्शाया कि किस तरह से हम वर्षा के पानी को टैंक में जमा कर उसे फिल्ट्रेशन के माध्यम से पीने योग्य बना सकते है और उसका संरक्षण कर सकते हैं । इस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता विवेक कुमार, दूसरा स्थान अनुष्का कुमारी एवं तीसरा स्थान सृष्टि कुमारी ने प्राप्त किया । तीनो विजेताओं ने अपनी कला के माध्यम से जल संरक्षण के अनेक विधियों को दर्शाया । विजेताओं को सभी अतिथियों ने सम्मिलित रूप से सम्मानित कर पुरस्कार वितरण किया।  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि आज जल संरक्षण को लेकर पूरा विश्व चिंतित है , अनेकों देशों में जल संरक्षण हेतु अनेक प्रयास किया जा रहा है । आज भारत सरकार एवं राज्य सरकार भी जल संरक्षण को लेकर तत्पर दिख रही है और अनेक योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से लोगो को जल संरक्षण हेतु जागरूक कर रही है ।उन्होंने कहा "करेंगे हम जल संचय, अब है बस यही निश्चय। इस कार्यक्रम में शामिल होने पश्चात जिस तरह से मैंने बच्चों की प्रतिभाओं को देखा कि जल संरक्षण के प्रति किस तरह से उन्होंने चित्र कला के माध्यम से प्रेरणादाई विचारों को दर्शाया है, वह अनुकरणीय है। मनोज अज्ञानी ने कहा कि आज बच्चों ने अपनी चित्रकला में जिस तरह से जल संरक्षण हेतु सजगहता दिखाई है। उन्होंने कहा को जल इस धरा के लिए अमृत है क्यूंकि जल है तो कल हैं । अर्थात जल संरक्षण हमारा दायित्व ही नही कर्तव्य भी है।

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मनीष उर्फ यश उपाध्याय ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा पूरे भारत वर्ष में जल संरक्षण हेतु कार्यक्रम चलाया जा रहा है । उसी के तहत जल संरक्षण डेहरी प्रखंड में भी दीवाल लेखन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है और आने वाले समय में भी लोगो को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए हम अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रयासरत रहेंगे। प्राचार्य सूबेदार त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। वहीं विद्यालय के छात्र अविनाश यादव ,प्रिंस यादव ,सोहेब अंसारी, निखिल तिवारी ,अंकित गुप्ता ,अजित सिंह,गोविंद गौरव, मनीष सिंह ने कैच दी रेन" स्लोगन का पोस्टर विमोचन कर कार्यक्रम का समापन किया ।मौके पर समस्त  विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं छात्र छात्रा उपस्थित थे।