गौतम कुमार कि रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतासरोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ आर एस जयसवाल, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ दिलीप यादव, नारायण स्कूल ऑफ लॉ के डायरेक्टर प्रोफेसर राकेश वर्मा, डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह एवं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कुमार आलोक प्रताप द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में लॉ के छात्रों के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दिया गया ।छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए वरिष्ठ शिक्षक प्रोफेसर डॉ संजय कुमार सिंह ने भी गीत गाकर कार्यक्रम का आगाज किया ।कार्यक्रम में संस्थान के सभी शिक्षक ,सहायक प्रोफेसर देवेश कुमार ,राकेश कुमार गौतम ,डॉक्टर संगीता कुमारी ,डॉक्टर नर्मदा सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सहायक अध्यापक अंजली सिंह और दीपाली सिन्हा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । कार्यक्रम में मंच का संचालन संजीव कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी ,राहुल मिश्रा और अनुकृति ने किया।
