गौतम कुमार
डेहरी। रोहतास
कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए जिले की चर्चित सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम 24 मार्च को रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन करेगी। इसका निर्णय शुक्रवार की रात स्थानीय संस्था कार्यालय ड्रीम हाउस में अभिनव कला संगम की बैठक में लिया गया। नवगठित संस्था की चयनित कमिटी को संपुष्टि के लिए सदस्यों के बीच रखा गया। जहां सदस्यों द्वारा आपसी चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से नवगठित संस्था कि चयनित समिति को संपुष्ट किया गया। साथ ही सभी सदस्यों ने संस्था की नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए भविष्य में संस्था हित में कार्य करने की उम्मीद जताई। तत्पश्चात वार्षिक आय-व्यय व संस्था के आगामी सभी कार्यक्रमों को लेकर बारी-बारी से सदस्यों ने अपनी राय रखी। सर्वसम्मति से 24 मार्च को ड्रीम हाउस परिसर में रंगारंग होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि संस्था सालों भर समाज में अपनी गतिविधि कायम रखती है। समाजिक कार्यों के साथ-साथ संस्था द्वारा जनहित को लेकर कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों व शहर के बुद्धिजीवियों के साथ मिलकर शहर के हित में संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आगामी दिनों में आयोजित किया जाएगा। कई अन्य सदस्यों ने भी संस्था हित में अपनी अलग अलग राय रखी। दिसंबर में होने वाले अखिल भारतीय हिंदी लघु नाटक प्रतियोगिता, नृत्य, चित्रकला, पेंटिंग, गीत संगीत रंग यात्रा प्रतियोगिता को लेकर भी चर्चा की गई। कोरोना संक्रमण के कारण पहली बार पिछले वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो सका था। किंतु इस बार संस्था की वार्षिक नाट्य व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। बैठक में महासचिव कमलेश कुमार, निदेशक प्रोफेसर रणधीर सिन्हा, सचिव नंदन कुमार, कोषाध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, संजय सिंह बाला, कृष्णा यादव, संजय यादव, संतोष नीरज, विनय मिश्रा, ठाकुर के बी सिन्हा, विजय चौरसिया, कुंदन यादव, संतोष कुमार, प्रेम प्रकाश, रवि तिवारी, संतोष राय, संतोष चंद्रवंशी, मनोज कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
