गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी। रोहतास
आगामी 29 मार्च को देशभर में मनाए जाने वाले होली पर्व को लेकर अभी से ही शहर से गांव तक रंग अबीर की शुरुआत होने लगी है। इसी क्रम में बुधवार की रात डालमियानगर स्थित ड्रीम हाउस में सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि अभिनव कला संगम कला संस्कृति के अलावे सामाजिक एकता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाती है। होली भी एक ऐसा पर्व है, जहां रंगों से रंग मिलने के साथ-साथ एक दूसरे के दिल का मिलन होना जरूरी है। यही कारण है, की होली जैसे पर्व में दुश्मन भी गले मिल जाते हैं। संस्थापक रमेश चंद्र गुप्ता उर्फ काका भैया ने कहा कि संस्था हो या परिवार, सामाजिक वातावरण में आपसी मिल्लत बरकरार रखनी चाहिए। होली पर्व का संदेश देता है, की बुराइयों को मिटाकर अच्छाइयों पर कब्जा करें। तथा एक दूसरे के साथ प्यार से मिल कर रहे। होली मिलन के दौरान संस्था सदस्य शंभू गुप्ता द्वारा पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत की गई। जिसे सामूहिक तौर पर सभी सदस्यों ने वाह-वाह करते हुए होली गीत का आनंद लिया। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा गले मिलकर होली की बधाइयां भी। संस्था द्वारा आयोजित परिवारिक होली मिलन समारोह में शहर के कई बुद्धिजीवियों ने भी भाग लिया। संस्था द्वारा होली मिलन पर विशेष पकवान की भी व्यवस्था की गई थी। होली मिलन समारोह में अन्य लोगों के अलावा संयोजक आशुतोष कुमार दीपक, महासचिव कमलेश कुमार, निदेशक प्रोफेसर रणधीर सिन्हा, सचिव नंदन कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीवास्तव, रामकृष्ण शर्मा उर्फ बड़कू, संजय सिंह बाला, प्रमोद सिंह, मुन्ना सिंह, अधिवक्ता मनोज अज्ञानी, संजय यादव, अशोक प्रसाद, कृष्णा यादव, संतोष कुमार, सीमल सिंह, संतोष नीरज, संजय सिंह, विनोद गुप्ता, रवि तिवारी, शंभू शैम, संतोष चंद्रवंशी, संजय गुप्ता, कुंदन यादव, शिव गुप्ता, प्रेम प्रकाश समेत जिले के कई पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
