आज बाराडीह पहुंचेंगे पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पुलिस-पब्लिक मैत्री संबंध का हो रहा चहुँओर प्रयास

 

गौतम कुमार

डेहरी। रोहतास

कमजोर थाना क्षेत्र के बाराडीह में पांच दिन पूर्व शराब के विरुद्ध कार्रवाई कर लौट रही पुलिस पर हमला के बाद उत्पन्न विवाद के बीच गांव में शांति का माहौल कायम करने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी रविवार को बाराडीह गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे। तथा उनकी बातों पर गंभीरता से विचार करेंगे। इसके लिए अधिकारियों के साथ साथ पंचायत प्रतिनिधियों ने भी लोगों से शांति स्थापित करने की अपील की है। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि रविवार को वे स्वयं पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाराडीह गांव पहुंचेंगे। जहां लोगों से उनकी बातें सुनी जाएगी। क्योंकि पुलिस पब्लिक मैत्री संबंध से ही एक अच्छे समाज का निर्माण किया जा सकता है। पुलिस के कारण जनता को किसी तरह की परेशानी ना हो, और जनता के कारण पुलिस को परेशानी ना हो। इसके लिए आपसी सामंजस्य बनाने तथा सामाजिक सौहार्द कायम करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें ग्रामीणों की बातें सुनी जाएगी। तथा एक अच्छा माहौल कायम किया जाएगा। वही तिलौथू प्रखंड प्रमुख कपिल कुमार ने भी ग्रामीणों से मुलाकात की। उनका कहना था कि स्वच्छ वातावरण में सामाजिक एकता कायम रखने के लिए पुलिस और पब्लिक को एक साथ रहना जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से भी शांति की अपील की। तथा कहा कि पुलिस पब्लिक की एकजुटता क्षेत्र में कायम रहे, इसका हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बेहतर सामाजिक माहौल बनाने के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। पंचायत प्रतिनिधियों के स्तर से जो भी सहयोग होगा, वह हर संभव तैयार रहेंगे।