पुल से सोन नद में गिरा ट्रैक्टर, चालक घायल


गौतम कुमार की रिपोर्ट ;- 

डेहरी। रोहतास

थाना क्षेत्र के शमशान घाट के समीप बुधवार की सुबह तेज गति से आ रहा एक ट्रैक्टर पुल का रेलिंग तोड़ते सोन नद में जा गिरा। जिससे ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने घायल चालक को इलाज हेतु डेहरी के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। घटना के बारे में बताया जाता है, कि औरंगाबाद की ओर से एक ट्रैक्टर तेज गति से डेहरी की तरफ आ रहा था। जैसे ही  घाट के समीप ट्रैक्टर पहुंचा की रेलिंग तोड़ते हुए वह नदी में जा गिरा। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, और सोन नदी के रेत पर गिरे घायल ट्रैक्टर चालक को अस्पताल पहुंचाया, और इसकी सूचना पुलिस को दी। घायल चालक आलोक कुमार सासाराम का बताया जाता है। बताया जाता है, कि प्रत्येक दो माह पर एक बाहर रेलिंग तोड़ते हुए भारी वाहन सोन नद में गिरता हैं। लगातार हो रही ऐसी घटना के पीछे पुराने पूल का क्षतिग्रस्त होना कारण बताया जाता है।