डालमियानगर पुलिस ने हेलमेट अभियान चला

कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-

 डेहरी/ रोहतास 

डालमियानगर पुलिस ने हेलमेट अभियान चलाकर आठ  मोटरसाइकिल सवार से आठ हजार रुपये जुर्माना की वसूली की है। बताते चलें कि शुक्रवार को डालमियानगर पुलिस ने एनटीपीसी चौक के समीप हेलमेट अभियान चेकिंग के दौरान आठ मोटरसाइकिल सवार से करीब आठ हजार रुपये  जुर्माना वसूल कर मोटरसाइकिल सहित सवार को मुक्त कर दिया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के निर्देशानुसार हेलमेट अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में नाबालिक चालकों के अलावे बिना हेलमेट व बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है।