विश्विद्यालय की भूमि को बंदरबांट करते हुए जिस तरह बिहार द्वारा विश्विद्यालय परिसर में मेडिकल कॉलेज का विरोध


कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;- 

डेहरी। रोहतास 

विश्वविद्यालय परिसर में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की डेहरी नगर इकाई द्वारा नगर के अंगिभूत महाविद्यालय जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में शुक्रवार को धरना दिया गया। नगर मंत्री आदित्य पटेल व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनाली कुमारी की अध्यक्षता में महाधरना का आयोजन किया गया।  धरना में राज्य सरकार के खिलाफ  एवं "छात्रहित का हनन हुआ तो खून बहेगा सड़कों पर, सरकार के निर्णय परिवर्तन तक संघर्ष हमारा जारी है, जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमरा नारा है" जैसे गगन भेदी नारा लगाया गया। धरना में मुख्य रूप से उपस्थित विश्विद्यालय संयोजक मनीष उर्फ यश उपाध्याय ने कहा कि जिस तरह से विश्विद्यालय की भूमि का बिहार सरकार द्वारा बंदरबांट कर विश्वविद्यालय के अस्तित्व को खतरे में डाला जा रहा है, ये अभाविप कतई बर्दास्त नहीं करेगी। विश्वविद्यालय की भूमि अगर कम पड़ती है तो यू जी सी गाइडलाइन के मापदंडों को नजर रखते हुए विश्वविद्यालय की संबद्धता  खतरे में आ सकती है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि हम मेडिकल कॉलेज का विरोध नहीं करते है, बिहार सरकार मेडिकल कालेज बनाना चाहती है तो कहीं और बनाए क्यूंकि हम खून दे देंगे , जान दे देंगे पर विश्वविद्यालय की मिट्टी देकर हम विश्वविद्यालय के अस्तित्व को बर्बाद नहीं होने देंगे ।

राज्य की कितनी भूमि खाली वह मेडिकल कॉलेज वहां निर्माण करे । जबतक बिहार सरकार अपने इस फैसले को वापस नहीं लेती है लगातार विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। आने वाले समय में विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आने सभी जिला मुख्यालयों का घेराव भी किया जा सकता है ।

वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनाली कुमारी ने बताया कि सरकार के निर्णय परिवर्तन तक संघर्ष हमरा जारी रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन नगर मीडिया प्रमुख प्रशांत कुमार तिवारी ने किया।  नीतीश तिवारी ने कार्यक्रम सपन्न कराया। मौके पर एसएफएस प्रमुख अमन कुमार ,ऋषभ सिंह, नगर सह मंत्री सत्यम कुमार, शक्ति सिंह, शिवम्, दिव्यानी कुमारी, सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थे।