इरफ़ान कुरैसी की रिपोर्ट ;-
हाथी,घोड़े ऊॅट एवं गाजे-बाजे दर्जनों वाहन के साथ क्षेत्र के हजारों के संख्या में उपस्थित थे
संझौली प्रखण्ड के ग्राम बैरी रोहतास बिहार में संत शिरोमणि रैदास जी के 644 वाॅ जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा अखिल भारतीय रविदास संघ के द्वारा बड़ी धूम धाम से हर्षोल्लास के साथ हाथी, घोड़े ऊॅट एवं गाजे-बाजे,दर्जनों वाहन के साथ क्षेत्र के हजारों के संख्या में महिलाओं, छात्र छात्राओं सहित शोभायात्रा निकाली गई।इस शोभायात्रा में बसपा के जिला प्रभारी भैयाराम भारती,बसपा डिहरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रीमती सोना देवी, वामसेफ जिला संयोजक श्री सुनिल कुमार, बसपा पूर्व अध्यक्ष बीर बहादुर समर जी, बसपा जिला अध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी, बसपा नेता पवन कुमार, बसपा नेता राकेश कुमार, समाजसेवी दिनेश पटेल जी, श्री रामाशंकर शर्मा, अखिल भारतीय रविदास कल्याण संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र राम, धन जी राम, अरुण कुमार पप्पू, काराकाट विधानसभा अध्यक्ष श्री दीनबन्धु राम, नोखा विधानसभा अध्यक्ष श्री सकल दीप राम, डिहरी विधानसभा अध्यक्ष श्री चंदन कुमार, संत प्रसाद, सतनारायण राम डीलर, शिक्षक राजाराम प्रसाद, महंत कैलाश,राम, राजु राम, अनिल कुमार राम, मुखतार राम, मोहम्मद साजिश हुसैन, शिक्षक अजीत कुमार, राजेश्वर राम सहित हजारों लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया, शोभायात्रा ग्राम बैरी से निकल कर लक्षमीपुर गाँव होते हुए। संझौली बजार रोड पहुँचने पर घंटो देर सड़क जाम हो गया, बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मान्यवर बीर बहादुर समर जी एवं बसपा नेता राकेश कुमार हाथी पर सवार दिख रहे। जनता के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे!अन्त में शोभायात्रा संत शिरोमणि गुरु रैदास जी मंन्दिर संझौली पोखरा पर पहुँच कर समाप्त कर दिया गया ! मौके पर समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह यादव, राजेश कुशवाहा जिला पार्षद, लव मिश्रा, प्रभाकर यादव, ग्राम बैरी के अवधेश राम, गौतम कुमार, विकास कुमार, कन्हैया राम शोभायात्रा में शामिल हुए, संत शिरोमणि गुरु रैदास मंदिर संझौली के प्रांगण में विचार गोष्ठी का आयोजन किया।सभी वक्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रैदास जी के विचारों पर चलने का संकल्प एवं उनके विचारों को जन जन में पहुँचाने का संकल्प लिया।
