इरफान कुरैशी की रिपोर्ट
आज डेहरी प्रखंड पर राष्ट्रीय युवा जनता दल के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया। जिसका नेतृत्व डेहरी युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार कुशवाहा ने किया। धरना देने के क्रम में राष्ट्रीय युवा जनता दल के कार्यकर्ता व डेहरी राष्ट्रीय युवा जनता दल प्रखंड अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति देते हुए वर्तमान सरकार पर अनेक आरोप लगाए। जिसमें भ्रष्टाचार, अपहरण, बलात्कार, तानाशाही, पेट्रोल डीजल की महंगाई इत्यादि को मुख्य आरोप था। युवा राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड अध्यक्ष ने वर्तमान नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर विफल व पूर्ण रूप से फेल है। सरकार बनने से पूर्व वर्तमान सरकार द्वारा 20 लाख बेरोजगारों व नवयुवकों को नौकरी देने का वादा किया गया था। लेकिन अभी तक एक भी लोगों को नौकरी नहीं दी गई। साथ ही आज महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि मध्यम व निम्न वर्गीय लोग परेशान हैं। मानो महंगाई डायन बन चुकी है। आज शिक्षा, पढ़ाई, दवाई, कमाई सभी क्षेत्रों में सरकार पूर्ण रूप से विफल है। भ्रष्टाचार भी चरम पर है। इसके बावजूद सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। सरकार द्वारा आमजन की परेशानियों व समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। इसी कारण मजबूर होकर युवा राजद कार्यकर्ताओं ने सरकार को जगाने के उद्देश्य से हर प्रखंड पर इस प्रकार का धरना प्रदर्शन करने का निश्चय किया है।इसी के अंतर्गत यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।जिससे सरकार कुंभकरणीय नींद से जागकर जनता की समस्याओं को समझ कर जनता के हक में काम कर सके।धरना प्रदर्शन करने वालों में चंद्र कुशवाहा, मुकेश यादव,मुकेश यादव,शिवपूजन शास्त्री, श्याम राज सिंह,जिला महासचिव धनजी यादव, समाजिक पीर मोहम्मद राइन, विजय सिंह वरिष्ठ सलम कुरेशी,सोनू खान,भीम आर्मी अनुमंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, दीपक चंद्रवंशी, रविंद्र, भगवान सिंह, प्रकाश पासवान, डेहरी नगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अकबर चौधरी, सोनू राईन, विश्वनाथ यादव, संगठन मंत्री कविता सिंह,लवजीत रावत, डेहरी नगर अध्यक्ष राजद,गुड्डू चंद्रवंशी तथा अन्य लोग उपस्थित थे।
