महेश्वर हजारी बने बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई।


गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

,डेहरी(रोहतास)।बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक महेश्वर हजारी चुन लिए गए हैं। महेश्वर हजारी पिछले सरकार में चार चार मंत्रालय देख रहे थे। तथा नीतीश कुमार के सबसे खासमखास दलित चेहरा माने जाते हैं। i

दलित चिंतक ,लेखक व समाजसेवी बीरेन्द्र पासवान ने महेश्वर हजारी को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बिहार विधानसभा में महेश्वर हज़ारी जी को विधानसभा उपाध्यक्ष चुनें जाना भारतीय राजनीति को एक नई दिशा देगी।हजारी के लोग तीन पीढ़ियों से राजनीति कर रहे हैं। लेकिन आज तक इनलोगो पर आचार-संहिता का भी केश दर्ज नहीं है। महेश्वर हजारी मृदभाषी तथा सरल स्वभाव के इमानदार एवं लोकप्रिय दलित नेता मानें जातें हैं। मुझे आशा है,इनके  नेतृत्व में  बिहार का गौरवपूर्ण सदन राज्य के विकास हेतु अनेक फैसलों का साक्षी बनेगा। रोहतास  भाजपा के पूर्व जिला अथ्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भोला सिंह एवं अनुमंडल  विविध संघ के पूर्व अध्यक्ष मुटूर पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा कि महेश्वर हजारी के उपाध्यक्ष चुने जाने से लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होगी। वहीं जदयू के वरिष्ठ  प्रदेश नेता दीना नाथ ,पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री जनार्दन पासवान,एससी-एसटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंशाक शेखर पासवान, जिला उपाध्यक्ष लालबाबू पासवान, बैंक मैनेजर विनोद पासवान, अकोढा गोला प्रखंड प्रमुख संतोष पासवान, कुमुद रंजन पासवान, जयप्रकाश पासवान, पूर्णवासी राम, मुना कुशवाहा, बनारसी कुशवाहा,बामसेफ के जिला संयोजक सुनील कुमार, एससी-एसटी कर्मचारी संघ डेहरी के सचिव शशि कुमार, प्राध्यापक मुरलीधर,पंचायत समिति सदस्य आजाद पासवान,भाजपा नेता मनोज पासवान, मुखिया शीववचन पासवान, हिल सीटी के डायरेक्टर व समाजसेवी संजय पासवान,भाजपा के जिला महामंत्री शशि भूषण,संजय तिवारी,चेनारी विधान सभा के उम्मीदवार रहे मुंगेरी पासवान,बीएमपी दो के मंत्री रविशशि पासवान सहित अनेकों लोगों ने महेश्वर हजारी को उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।