इरफा न कुरैशीकी रिपोर्ट
डेहरी शहर स्थानीय 12 पत्थर इल्यास गर्ल हाई स्कूल में अभिनंदन समारोह सा आम सभा आयोजन किया गया। बारापत्थर वार्ड नंबर 35 मे कार्यक्रम का अध्यक्षता राजद नेता भाई दीपक चंद्रवंशी एवं संचालन नौजवान भारत सभा के राकेश टाइगर ने किया। मुख्य अतिथि माननीय विधायक जी को फूल माला अंग वस्त्र एवं संविधान देकर सम्मानित प्रगतिशील महिला संगठन के क्रांतिकारी नेत्री पार्षद किरण कुमारी सम्मानित किए उन्होंने कहा मेरा वार्ड का मुख्य समस्या जो जिस जमीन पर रह रहे है।उस जमीन को बंदोबस्त कर के मालिकाना हक उनको दिया जाए एवं हमारे बाराह पत्थर के छात्र छात्राओं को स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनना चाहिए बारापत्थर मोहल्ले में एक सरकारी स्कूल निर्माण कराने के लिए उन्होंने मांग रखी एवं मांग पत्र सौंपा माननीय विधायक जी को भीम आर्मी अनुमंडल अध्यक्ष सोनू खान ने विधायक जी को माला पहनाकर स्वागत किया एवं अपने संबोधन में कहा कि देहरी बाजार में फुटपाथ दुकानदारों को वेंडर जोन बनाकर दे दिया जाए ताकि फुटपाथ दुकानदारों का समस्या का समाधान आपके द्वारा हो जाए राजद नेता दीपक चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्षों पूर्व से अर्ध निर्मित सामुदायिक शौचालय बनकर तैयार है जो अभी तक चालू नहीं है।एवं आंगनबाड़ी
भवनअसामाजिक तत्वों को कब्जे से मुक्त करा कर केंद्र संख्या 15 चालू करा कर सेविका सहायिका को पढ़ाने का निर्देश दें एवं वार्ड नंबर 35 में एक सामुदायिक भवन का निर्माण हो इसके लिए अपने आवाजों को बुलंद किया और विधायक जी से मांग किए अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष कामरेड रामबली सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बारापत्थर के मोहल्ले वासियों एवं नगर वासियों का बंदोबस्ती का सवाल को लेकर हम चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाकर बंदोबस्ती की आवाज की मांग अनुमंडल से लेकर जिला सड़क से लेकर संसद तक के संघर्ष करने के लिए हम तैयार हैं उन्होंने कहा कि आप सब मोहल्ले वासी एवं नगरवासी निडर हो कर रहे अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा संघर्ष करने के लिए तैयार है।यह ऐलान करता है कि पार्टी इस लड़ाई को मजबूती से हक दिलाने के लिए लड़ेगा के माननीय विधायक ने सभा के अंत मेंअपने भाषण उपरांत मैं कहा कि जो जिस जमीन पर रह रहे है।उनको उसी जमीन का मालिकाना हक दिलाने के लिए विधानसभा में पूर्व मैं भी इस सवालों को हम
आवाज उठाए है।और यहां से जाने के बाद विधानसभा में गंभीरता पूर्वक समस्या का समाधान करने का कार्य करेंगे एवं कहा कि नशा मुक्ति अभियान को सख्ती से लागू करें।एवं वार्ड 35 को नशा मुक्त बनाएं कोई भी आपको वार्ड में शराब बेचता हो या पीता हो तो प्रशासन को सूचना दे एवं देहरी नगर थाना अध्यक्ष के नंबर माइक मैं बोल कर महिलाओं को लिखवाए एवं महिलाओं को बोले कि महिला सशक्तिकरण मजबूती से लागू करें सभा में उपस्थित रामायण पासवान श्याम राज यादव विश्वनाथ सिंहअसलम कुरेशी पपू पासवान भीम आर्मी नगर अध्यक्ष लवजीत रावण,अनिल ठाकुर, उमा पासवान, राजा बाबू ,संजय सोनी, संतोष ठाकुर, फारूक नेता, रिजवान मास्टर,डेहरी नगर अध्यक्ष गुड्डू चंद्रवंशी,जय नाथ वर्मा जी अकबर चौधरी, मुबारक अंसारी,पीर मोहम्मद, सोनू यादव, शिवपूजन शास्त्री, सगीर मंसूरी, सत्येंद्र कुमार अख्तर नवाब मुकेश यादव गुड्डू सिंह, ऋषि रॉक एवं हजारों की संख्या में मोहल्ले वासी आदि उपस्थित हुए।
