बाइक चोरी करते रंगे हाथों चोर गिरफ्तार लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा


 कमलेश कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी। रोहतास

नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में बाइक चोरी करते एक चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की तथा सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बाइक मालिक के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर बाइक चोर को जेल भेज दिया हैं। हालांकि गिरफ्तार बाइक चोर से उसके साथियों के बारे में पुलिस कुछ भी नहीं उगलवा सकी। बताया जाता है कि गिरफ्तार दीपू कुमार पश्चिमी मोहन बिगहा निवासी सुरेश सेठ का पुत्र है। जो स्टेशन रोड निवासी धनंजय कुमार का नया पल्सर बाइक चोरी करने उसके घर के बाहर पहुंचा था। जैसे ही घर के बाहर खड़े काला पल्सर बाइक का चोर द्वारा ताला तोड़ा जा रहा था कि बाइक मालिक ने उसे देख लिया और आसपास के लोगों के सहयोग से दौड़ाकर चोर को पकड़ लिया। पकड़े गए चोर के पास से कई प्रकार के लोहे के औजार भी बरामद किया गया है। नगर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि धनंजय कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार दीपू कुमार चोर को जेल भेज दिया गया है।