कमलेश कुमार की रिपोर्ट
डेहरी। रोहतास
थाना क्षेत्र के जवाहर सेतु पुल का रेलिंग तोड़ते हुए गिट्टी का छरी लगा हुआ ट्रक नदी में जा गिरा। हालांकि रेलिंग तोड़कर ट्रक नदी में गिरने के बावजूद चालक व कंडक्टर बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सोन नद से ट्रक निकालने के लिए एनएचआई अधिकारियों को सूचना दिया है। घटना के बाद चालक व कंडक्टर भागने में सफल रहा। घटना के बारे में बताया जाता है कि 14 चक्का छरी लगा हुआ ट्रक औरंगाबाद से बनारस के लिए जा रहा था कि अचानक पुराना जवाहर सेतु पुल का रेलिंग तोड़ते हुए ट्रक नदी में जा गिरा। रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरी ट्रक का आवाज इतना तेज था कि सामने के पुल से गुजर रहे कई वाहन जहां-तहां भय से रुक गए। सूचना पाकर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। हालांकि चालक व कंडक्टर भागने में सफल रहे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जर्जर पुराने जवाहर सेतु से 24 घंटे अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों के परिचालन व पुल पर जमी रेत व जगह-जगह पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं घटती रहती है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना को लेकर अब तक चालक या वाहन मालिक द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। कार्रवाई हेतु एनएच से जुड़े अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
