पुलिस पब्लिक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन,



कमलेश मिश्रा  की रिपोर्ट;- 

 डालमियानगर  गुरुवार को बीएमपी ग्राउंड में बिहार पुलिस सप्ताह 2021 के अंतर्गत पुलिस पब्लिक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, 

मैच का उद्घाटन रोहतास पुलिस कप्तान सह टीम के कैप्टन आशीष भारती ने किया।

पुलिस टीम में कप्तान के अलावा राजकुमार,एस, आइ , राकेश रंजन, आकाश, सोनू, विवेक, नीतीश, रंजीत, विशाल, रईश, मोनू, बलिराम और पब्लिक टीम में कप्तान थे अधिवक्ता रवि शेखर, इनके अलावा , धीरज चौधरी, आमिर, डॉ ओ पी आनंद, डॉ नवीन नटराज, अविनाश, शिवांश, छोटू,नवनीत, कुंदन, आशीष थे।

मैच के शुरुआत में आज के अंपायर लल्लू जी तथा रवि शंकर जी के द्वारा टॉस करवाया गया, जिसे पुलिस की टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, और बलेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 115 रन का स्कोर खड़ा किया, जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पब्लिक की टीम कुछ खास नही कर पाई, और मैच 33 रन से हार गई। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच मोनू मालाकार को दिया गया, मौके पर पुलिस पदाधिकारी और पब्लिक मौजूद थे,