बीएमपी दो में सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मान समारोह


 पत्रकार, चिकित्सक व अन्य को किया गया सम्मानित


गौतम कुमार

डेहरी। रोहतास

पुलिस सप्ताह समापन के अवसर पर बी एम पी स्टेडियम में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकार, चिकित्सक  पुलिस जवान व छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। बीएमपी दो की कमांडेंट स्वप्ना जी मेश्राम ने शनिवार को बीएमपी दो स्टेडियम में आयोजित पुलिस सप्ताह समापन सह सम्मान समारोह के संबोधन में कहा कि पुलिस सप्ताह का आयोजन पुलिस पब्लिक संबंध को बेहतर बनाने, सामाजिक बुराइयों को दूर करने तथा सभी क्षेत्रों में पुलिस को अव्वल बनाने को है। अन्य पुलिस बलों के साथ-साथ बीएमपी दो कि राज्य में अपनी अलग पहचान है। सम्मान समारोह में बेहतर पत्रकारिता के लिए ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री कमलेश कुमार समेत छह पत्रकारों को बीएनपी दो कमांडेंट ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। पीस फोर रन के लिए पुरस्कार हवलदार जुबेर आलम, द्वितीय सिपाही चंदा कुमारी, तृतीय सिपाही प्रियंका कुमारी, चतुर्थ अंजली कुमारी तथा पांचवा पुरस्कार कुमारी अंजू को दिया गया। बाल पुरस्कार में राजकीय मध्य विद्यालय बीएमपी दो की छात्रा खुशी कुमारी, सपना कुमारी व किरण कुमारी को पुरस्कृत किया गया। जबकि परिवारिक आवास पुरस्कार अवकाश राज, शादिया सिद्धकी व पुलिस मेंस एसोसिएशन संयुक्त मंत्री शांति भूषण तिवारी के पुत्र अभिषेक तिवारी को दिया गया। इसके अलावा राज्य स्तर पर बेहतर पर एक प्रदर्शन के लिए हवलदार कमलनयन को प्रशस्ति पत्र दिया। वहीं चिकित्सा शिविर के लिए चिकित्सक डॉक्टर चंद्रोदय कुमार को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का संचालन पुलिस मेंस एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री शांति भूषण तिवारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में राज्य स्तर पर बीएमपी दो के बेहतर प्रदर्शन के लिए बीएमपी दो कमांडेंट में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।