एस टी रोहतास विकास विद्यालय में मां सरस्वती की हुई पूजा अर्चना


 

दीपराज  की रिपोर्ट;-

एस टी रोहतास विकास विद्यालय, पूर्णवासी विगहा, वार्ड नंबर 5, डालमियानगर में बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना हुई। पूजा अर्चना में शिक्षक, शिक्षिकाए व शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ-साथ कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भाग लिया। बताते चलें कि कोविड-19 महामारी के कारण लगभग 10 माह से विद्यालय बंद था। बसंत पंचमी के अवसर पर बच्चों को आपस में रूबरू होने का अवसर मिला था। पूजा कार्यक्रम में बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए मां सरस्वती की बंदना कि तथा आशीर्वाद मांगा की यथाशीघ्र यह महामारी हमारे देश से खत्म हो जाए। ज्ञात हो कि एस टी रोहतास विकास विद्यालय शहर का सबसे पुराने स्कूलों में से एक है। जो लगभग छ: दशक से चल रहा है। यहां की शिक्षा-दीक्षा एवं अनुशासन के अभिभावक कायल हैं। यहां से शिक्षा प्राप्त कर बच्चे देश ही नहीं, विदेशों में भी परचम लहरा रहे हैं। पूजा कराने में विद्यालय के ही शिक्षक आचार्य मदन मोहन मिश्र ने सरस्वती माता के मंत्रोच्चारण से पूरे विद्यालय के प्रांगण को भक्त मय कर दिया। विद्यालय के सचिव सूबेदार त्रिपाठी व सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी के साथ बच्चों ने भी माता की आरती गाकर पूरे वातावरण को गूंजयमान कर दिया। मौके पर नंदकिशोर गुप्ता राजेंद्र मेहता, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रोफेसर सोमनाथ लाल, आशीष सिंह, संजू सिन्हा, रेमी खत्री, रीता डे, चांदनी तिवारी, आरती पांडे, सुभाषिनी कुमारी इत्यादि दर्जनों शिक्षकों ने भाग लिया।