फोन पर बुलाकर धार दार हथियार से किया जानलेवा हमला


 इरफान कुरैशी रिपोर्ट


डेहरी। रोहतास

डेहरी थाना क्षेत्र के पाली रोड कुटिया के समीप असामाजिक तत्वों ने सब्जी विक्रेता को कॉल कर पहले बुलाया और चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर बैग से पैसा छीन लिया।तथा घायल अवस्था में सब्जी विक्रेता को छोड़ अपराध कर्मी फरार हो गए। 

आसपास के लोगों ने घायल को घायल स्थिति में शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। क्लीनिक पर पहुंचकर नगर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

शहर के कुम्हार टोली वार्ड नंबर 33 निवासी घायल नसीम अकरम की मां शहरा बेगम ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र के मोबाइल पर किसी ने कॉल कर उसे पाली रोड स्थित कुटिया पर बुलाया।

पुत्र ने मुझसे कहा कि कोई बुला रहा है इसलिए मिलने जा रहा हूं। किंतु कुछ घंटे बाद पता चला कि उनके पुत्र घायल अवस्था में अस्पताल में पड़ा है।घायल

सब्जी विक्रेता की मां ने निकालूं बिगहा वार्ड नंबर 23 निवासी मोहम्मद अरमान उर्फ लखन, मोहम्मद सैफी तथा राजा उर्फ़ हउआ शामिल हैं। 

जांच करने पहुंचे पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि घायल की गार्जियन का बयान दर्ज कर मामले की जांच को जा रही है।