दीपराज की रिपोर्ट ;-
न्यू एरा कोचिंग सेंटर, पूर्णवासी विगहा, वार्ड नंबर 5, डालमियानगर में बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना हुई। पूजा अर्चना, कोचिंग के संस्थापक सह नगर के अंग्रेजी के वरिष्ठ शिक्षक राजन तिवारी के द्वारा किया गया। बताते चलें कि विगत 10 वर्षों से डालमियानगर में अंग्रेजी का सबसे महत्वपूर्ण संस्थान न्यू एरा कोचिंग सेंटर बन चुका है। क्योंकि प्रतिवर्ष दर्जनों की संख्या में यहां बच्चे अव्वल स्थान प्राप्त कर, जिला स्तर के साथ-साथ राज्य स्तर पर भी अपना परचम लहरा रहे हैं। न्यू एरा कोचिंग सेंटर का यह दसवां सालगिरह था। जिसमें सभी बच्चों के द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल व प्रशासन द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा महोत्सव मनाया गया। पूजा समाप्त होने पर संस्थापक राजन तिवारी ने कहा कि प्रतिवर्ष बच्चों की सहभागिता व मेहनत के कारण कि यह पूजा संभव हो पाती है।
