एक मार्च से पुलिस धारण करेंगी ग्रीष्मकालीन वर्दी



 

बदले मौसम के बीच पुलिस मुख्यालय ने दिया निर्देश


गौतम कुमार

डेहरी। रोहतास

करीब एक सप्ताह से अचानक चिलचिलाती धूप व गर्मी के एहसास को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने इस वर्ष 15 दिन पूर्व ही ग्रीष्मकालीन वर्दी धारण करने की अधिसूचना जारी कर दी है। तथा इस संबंध में सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश भी दिया गया है। बताते चलें कि बिहार पुलिस के अधीन कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा 15 नवंबर से 15 मार्च तक शीतकालीन वर्दी धारण किए जाने का प्रावधान रहा है। किंतु इस वर्ष मार्च महीने से पूर्व ही तेज धूप व गर्मी को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने शीतकालीन वर्दी धारण किए जाने के प्रावधान मैं बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए आदेश पत्र में कहा गया है, कि पुलिस हस्तक नियम 1058 के तहत एकरूपता बनाए रखने हेतु वर्तमान वर्ष के मौसम में बदलाव को देखते हुए वर्ष 2021 हेतु शिथिल कर एक मार्च 2021 से ही ग्रीष्मकालीन वर्दी धारण किए जाएगा। एसपी आशीष कुमार भारती ने बताया कि प्रतिवर्ष ग्रीष्मकालीन भर्ती 15 मार्च से शुरू किया जाता था। किंतु इस बार अधिक गर्मी को देखते हुए मुख्यालय के निर्देश पर एक मार्च से ग्रीष्मकालीन वर्दी धारण किया जाएगा।