जेआरयूसीसी के सदस्यों ने की डेहरी स्टेशन का औचक निरीक्षण


कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;- 

डेहरी  डालमियानगर 

पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के पंडित दीनदयालउपाध्याय रेल मंडल स्थित डेहरी आन सोन स्टेशन पर आज पूर्व मध्य रेल के क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के दो सदस्यों ने अचानक स्टेशन आकर औचक निरीक्षण किया। जिससे कुछ समय के लिए प्लेटफॉर्म पर स्थित ख़ान पान  स्टॉलधारको तथा सफाईकर्मी के बीच  आफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। 

भाजपा के पूर्व जिला अथ्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भोला सिंह एवं प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता बसंत कुमार राय का जेआरयूसीसी के सदस्य बनने के बाद डेहरी आन सोन स्टेशन का यह पहला निरीक्षण माना जा रहा है। दोनों सदस्यों ने यात्री सुविधाओं के लिए प्लेटफार्म पर खोले गए ख़ान पान स्टॉल का भी निरीक्षण किया तथा वहां पर सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की।हालांकि दोनो सदस्य स्टेशन तथा दुकान की सफाई व्यवस्था से संतुष्ट दिखें। इस दौरान टीटीई पराग पटेल एवं स्टेशन प्रबंधक मुना रजक के सहयोग से ट्रेनों से उतरे कुछ यात्रियों की टिकट भी जांचा गया। लेकिन कोई बेटिकट नहीं पाए गए।उसके बाद स्टेशन प्रबंधक से यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में किए जा रहे विकास योजनाओं की जानकारी ली एवं सफाई व्यवस्था सहित खान पान स्टॉल पर मानक प्रदत समानों की उपलब्धता पर हमेशा निगरानी रखने की हिदायत दी। 

जेआरयूसीसी के दोनों सदस्यों  ने बताया कि यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में डीडीयू रेल मंडल के डीआरएम राजेश कुमार पाण्डेय तथा 2006 बैच  के तेजतर्रार आईआरटीएस वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार के नेतृत्व में अच्छा काम किया जा रहा है।यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए ही पुरानी फूटओभर ब्रिज को डिस्मेंटल कर नये ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। कोच इंडिकेशन बोर्ड तथा ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड सहित बुकिंग काउंटर विस्तार  का भी कार्य चल रहा है । साथ ही साथ प्लेटफार्म की ऊंचाई बढाने के लिए बहुत जल्द कार्य शुरू किए जाने की उम्मीद है। हमलोग डीडीयू डीआरएम एवं सीनियर डीसीएम से बात करेंगे कि स्टेशन पर चल रहे विभिन् विकास योजनाओं में तेजी लाईं जाय।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रबंधक मुना रजक, बीरेन्द्र पासवान, ई नरेन्द्र प्रताप सिंह ,राजेश कुमार, पराग पटेल,संजीव कुमार पाण्डेय, रवि प्रियदर्शी, अतुल कुमार सिन्हा, उदय प्रसाद,अजीत जेम्स सहित कई रेलकर्मी उपस्थित थे।