टेंपू की भिड़ंत में परीक्षार्थी समेत तीन घायल इंटर परीक्षा के दौरान शहर की परिवहन व्यवस्था हो रही बाधित


 

गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी।नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के समीप ऑटो रिक्शा के आमने-सामने भिड़ंत में एक इंटर परीक्षार्थी छात्रा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसका इलाज शहर के निजी क्लीनिक में चल रहा है। ऑटो सवार तिलौथू थाना क्षेत्र के रमडीहरा निवासी चांदनी कुमारी डेहरी महिला कॉलेज से अन्य परीक्षार्थियों के साथ अपने घर लौट रही थी कि पुलिस लाइन के सामने से तेज गति से आ रहे एक ऑटो ने जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिससे दोनों ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें ऑटो सवार परीक्षार्थी छात्रा रमडीहरा निवासी रंजीत प्रजापति की पुत्री चांदनी कुमारी व उसके गांव का ऑटो चालक अंटू चंद्रवंशी का पुत्र श्रवण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वही दूसरे ऑटो रिक्शा में सवार कमरन गंज निवासी सविता कुमारी घायल हो गई। घायलों का कहना था कि कमरन गंज से आने वाले ऑटो चालक तेज गति से ऑटो चला रहा था और बीच में मना करने के बावजूद भी नहीं माना। इधर छात्राओं का इस बात पर आक्रोश था कि इंटर परीक्षा के दौरान भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त है और बार-बार दुर्घटना के बावजूद भी तेज गति से ऑटो चलाने वाले नाबालिक चालकों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पहुंचे एएसआई अशोक कुमार ने दोनों छतिग्रस्त ऑटो को थाने लाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।