विद्युत कार्यपालक अभियंता सोमनाथ पासवान ने 110 विद्युत कनेक्शन महादलित टोला मौनिया बिघा में दिया


कमलेश मिश्रा  की रिपोर्ट ;-  

जय भारती सेवा संस्थान के पहल पर , विद्युत कार्यपालक अभियंता सोमनाथ पासवान ने 110 विद्युत कनेक्शन महादलित टोला मौनिया बिघा में दिया , महादलित टोला के लोगों ने विद्युत कार्यपालक अभियंता तथा जय भारतीय सेवा संस्थान के विनय मिश्रा उर्फ बिनय बाबा को किया धन्यवाद, डेहरी  डालमियानगर थाना क्षेत्र के महादलित मौनिया बिघा टोला में विद्युत कनेक्शन के लिए समाजसेवी बजरंगी प्रसाद ने कनेक्शन संबंधित जय भारती सेवा संस्थान के सचिव से संपर्क किया और कहा कि हम लोग बिजली विभाग कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक चुके हैं , बाबा ने समस्या को सुनते हुए डेहरी विद्युत कार्यपालक अभियंता से महादलित निवासियों के लिए विद्युत कनेक्शन देने का  आग्रह किया था,  इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता ने विद्युत कर्मियों को महादलित टोला के लोगों को कनेक्शन हेतु अप्लाई करने को कहा था, एक दिन के अंदर में करीब 110 महादलित टोला में विद्युत कनेक्शन लगाया गया है, जब विद्युत विभाग के मिस्त्री ने  कनेक्शन करने के लिए मोहल्ले में पहुंचा तो दो सौ रुपये  की मांग करने लगा और कहा कि आप लोग एक घर से कनेक्शन हेतु दो सौ रुपये दिया जाए तो आप लोगों का कनेक्शन जोड़ा जाएगा , नहीं तो कनेक्शन हम नहीं जुड़ेंगे आप जहां भी जाना हो वहां शिकायत आप कर सकते हैं        कार्यपालक अभियंता सोमनाथ पासवान बिघुत अभियंता महादलित टोला में  दिए गए कनेक्शन रीता देवी नीलम देवी दसमा तो देवी अनिल कुमार गुड्डू भैया अंजू देवी  मानती देवी कुसुम देवी पिंकी देवी रामजी रजक भागीरथी देवी अनीता देवी सोनी देवी समेत 110 विद्युत कनेक्शन का फार्म कार्यालय में जमा किया गया जो कि इन लोगों कनेक्शन दे दिया गया है 2 दिनों के अंदर में घर-घर मीटर लगा दिया जाएगा महादलित टोला के लोगों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा जय भारती सेवा संस्थान के सचिव बिनय बाबा को धन्यवाद किया,