रक्तदान के प्रति लोगों में फैली तरह-तरह के भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रेरित



 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;

 डेहरी जमुहार स्थित एन एम सी एच में रक्तदान के प्रति लोगों में फैली तरह-तरह के भ्रांतियों को दूर करने एवं रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से नारायण नर्सिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रभारी प्राचार्य नितेश कुमार ने बताया कि रोहतास जिले के अमरा तालाब से लेकर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय , जमुहार परिसर तक सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथ में रक्तदान से संबंधित तख्तियां लेकर रैली की। रैली के दौरान छात्रों ने रक्तदान के प्रति जागरूकता संबंधी नारे भी लगाए एवं जगह-जगह रुककर लोगों को रक्तदान के महत्व की जानकारी दी ।छात्रों ने रक्तदान महादान बताते हुए लोगों का आह्वान किया कि आप का दिया हुआ रक्त  किसी भी व्यक्ति की जान बचाने के लिए काम आ सकता है। इसलिए साल में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करें ।रक्तदान करने से ना तो कोई कमजोरी होती है और ना ही कोई अन्य परेशानी होती है। कोई भी 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच का स्वस्थ पुरुष या महिला रक्तदान कर सकते हैं। छात्रों ने लोगों को यह भी बताया कि रक्तदान हमेशा आधिकारिक रक्त अधिकोष में ही करें।

 रक्तदान जागरूकता रैली को सफल बनाने में नारायण नर्सिंग कॉलेज के कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग के सहायक प्राध्यापक सुधाकर सिंह ,नर्सिंग कॉलेज की सहायक प्राध्यापक नंदिनी भूमिज,मेंटल हेल्थ नर्सिंग विभाग एवं प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की शिक्षक श्रीमती एक्का ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।