भारतीय चिकित्सकों ने विश्व व्यापी कोविड महामारी से निपटने में अपनी महत्ता सिद्ध कर यह बता दिया



गौतम कुमार की रिपोर्ट ;     

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय जमुहार के कुलाधिपति एवं राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा है कि भारतीय चिकित्सकों ने विश्व व्यापी कोविड महामारी से निपटने में अपनी महत्ता सिद्ध कर यह बता दिया है कि हमलोग दुनियां के किसी भी विकसित देश से कम नहीं हैं।श्री सिंह आज नारायण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में सत्र 2020=21के एम बी बी एस छात्रों के ह्वाइट कोट सेरेमनी पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा चिकित्सकों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ मोहनलाल वर्मा ने कहा कि चिकित्सा से जुड़े लोगों को मरीजों के प्रति सहानुभूति एवं सद्भावनाएं रखना अत्यंत आवश्यक है। संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह एवं प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि मरीजों की सेवा लग्न पूर्वक करने एवं ताउम्र इथिक्स का पालन करने की  जो शपथ आज मेडिकल के छात्र ले रहे हैं,उसका पालन कर देश एवं समाज की सेवा करेंगे ऐसी अपेक्षा है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ विनोद कुमार ने किया।इस अवसर पर मेडिकल छात्रों को  कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के शिक्षक डॉक्टर अनिमेष गुप्ता ने हीपोक्रेटिक ओथ दिलाई । कार्यक्रम का संचालन डॉ मुकेश कुमार एवं डॉ अनिमेष गुप्ता ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस अली इमाम ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ विनोद कुमार,   विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ  राधेश्याम जयसवाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ कुमार आलोक प्रताप, सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ मनीष कुमार,स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के डॉ कौल, फिजियोलॉजी विभाग के डॉ अशोक देव , कम्युनिटी मेडिसिन के डाक्टर नवीन,अस्थिरोग विभाग के डॉ कुमार अंशुमान समेत  सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं चिकित्सा महाविद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्रों ने आगत अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।ह्वाइट कोट सेरेमनी कार्यक्रम में नवागंतुक विद्यार्थियों को उनके शीर्ष छात्रों  तथा शिक्षकों द्वारा चिकित्सा जगत की पहचान का प्रतीक उजला कोट पहनाया जाता है तथा सेवा के लिए शपथ दिलाई जाती है।