दरिहट पुलिस ने सखरा गांव से एक फरारी आरोपी को गिरफ्तार किया,

 कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

डेहरी डालमियानगर  दरिहट पुलिस ने शनिवार की देर रात को छापेमारी कर राजपुर थाना क्षेत्र के सखरा गांव से फरारी वारंटी को गिरफ्तार किया, थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दरिहट थाने मे अबैध खनन के मामले में प्राथमिकी दर्ज के आरोपी हैं, गिरफ्तार राजदेव सिंह नामक फरारी आरोपी को रविवार को न्ययालय भेज दिया गया,

 

👉शौच करने गया बालक नाहर मे गिरा, तलाश जारी, 

डेहरी डालमियानगर इद्रपुरी थाना क्षेत्र के मीठोपुर निवासी राजेश कुमार के पुत्र 12 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार रविवार की दोपहर करिव एक बजे शौच करने गया था, नाहर मे पैर फिसल गया है, इसकी सूचना स्थानिय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दिया पुलिस मौके पर पहुंच कर बालक की तलाश शुरू कर दी, थानाध्यक्ष सरफराज अंसारी ने बताया कि सूचना मिलने पर बालक की खोज जारी है, समाचार लिखे जाने तक शव नही मिला था,


👉 डालमियानगर पुलिस ने फरारी के घर कुर्की जब्ती की, डालमियानगर  

डेहरी डालमियानगर पुलिस ने फरारी के घर  कुर्की जब्ती किया, डालमियानगर थानाकांड संख्या /143/2019 हत्याकांड के आरोपी फरार हो गया था, थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मोती साव समेत पांच लोगों को हत्याकांड कांड के आरोपी फरार थे, बताया जाता हैं कि मोती साव अपनी पत्नी की हत्या कर फरार था जिसमें पति, सास, अभी जेल में बंद है भसूर लाल मोहर साव, गोतनी उषा देवी घटना के समय से फरार थे, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रविवार को त्रिलोकी नगर आरोपी के घर कुर्की जब्ती की,