गौतम कुमार
डेहरी। रोहतास
देश के सबसे व्यस्ततम रेल खंड पर स्थापित डेहरी ऑन-सोन स्टेशन रेल मंत्रालय के उपेक्षाओं का दंश झेल रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के तीसरे सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला स्टेशन पर आज सुविधाओं का घोर अभाव है। यात्रियों को गर्मी या बारिश के दिनों में सर ढकने के लिए भरपूर मात्रा में शेड भी मयस्सर नहीं है। संकीर्ण बुकिंग काउंटर का भी विस्तार नहीं हो सका,जिसके कारण बुकिंग काउंटर के बाहर काफी भीड़ इकट्ठा हो जाती है।
डेहरी आन सोन स्टेशन वर्ष 2018-19 में औसतन प्रतिमाह 1 करोड़ 92 लाख 41 हजार 390 रूपये तथा औसतन प्रतिदिन 6लाख 41 हजार 379 रुपये का राजस्व प्राप्त किया था। जबकि वर्ष 2019-20 में कुल 23 करोड़ 44 लाख 57 हजार 147 रुपये के राजस्व के साथ औसत माह 1 करोड़ 95 लाख 38 हजार 95 रुपये एवं औसतन प्रतिदिन 6 लाख 42 हजार 348 रुपये लगभग की कमाई की थी। जिसमें कोरोनाकाल का भी कुछ असर पड़ा था। लेकिन कोरोनाकाल के इस वर्ष 2020-21 में भी तेजी से राजस्व प्राप्ति की और बढ रहा है। केवल दिसम्बर माह में ही इस स्टेशन की आमदनी 36 लाख 3 हजार 753 रुपये रही है। यात्रियों की बात करें तो वर्ष 2018-19 मे 2 करोड़ 46 लाख 4 हजार 948 लोगों ने इस स्टेशन से यात्रा की। वहीं वर्ष 2019-20 मे यह आकंडा बढ़कर ढाई करोड़ 76 हजार 982 हो गया।
इस स्टेशन पर कुल 6 प्लेटफार्म है। जिसकी लंबाई क्रमशः 758 ,788,1115,1096,818 एवं 2475 मीटर है। लेकिन चिलमिलाती धूप या तेज बारिश में भी यहाँ के यात्रियों को सर ढकने के लिए पर्याप्त मात्रा मे प्लेटफार्म पर शेड भी मयस्सर नहीं। एक नम्बर प्लेटफार्म को छोड़ दें तो सभी प्लेटफॉर्म की ऊचाई बेहद ही कम है। जिससे औसतन 16-18 यात्रियों की मौत चढने या उतरने के दौरान हो जाती है। संकीर्ण आरक्षण केन्द्र का भी रेलवे ने विस्तार नहीं कर सका। जबकि टिकट लेने के क्रम में यहां काफी भीड़ इकट्ठी हो जाती है। रेलवे के द्वारा लापरवाही ऐसी कि 2018 से बंद पड़ी पुरानी उपरी पैदल पुल का पुनर्निर्माण नहीं हो सका। और ना ही सी एस आर द्वारा शौचालय का निर्माण हो सका।
फिलहाल 24 जोड़ी ट्रेनों का है ठहराव--
गया -डेहरी पैसेंजर, डेहरी -मुगलसराय पैसेंजर, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ,महाबोधि एक्सप्रेस ,पूर्वा एक्सप्रेस,पलामू एक्सप्रेस , शिप्रा एक्सप्रेस ,डेहरी बडकाखाना पैसेंजर,
राजधानी एक्सप्रेस ( रांची नई दिल्ली ),जोधपुर एक्सप्रेस ( हावड़ा जोधपुर ) , जोधपुर एक्सप्रेस ( हावड़ा बीकानेर), हावड़ा मुंबई मेल,
गरीबरथ एक्सप्रेस ( रांची नई दिल्ली ),लोकमान्य एक्सप्रेस ( रांची से लोकमान्य मुंबई ), पारसनाथ एक्सप्रेस ( भावनगर- पारसनाथ ),
हावड़ा ऋषिकेश एक्सप्रेस, गया चेन्नई एक्सप्रेस,निलांचल एक्सप्रेस नंदनकानन एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, गंगासतलज एक्सप्रेस, सम्बलपुर एक्सप्रेस, पटना भभूआ इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित आज से चालू हो रही कोल्हापुर धनबाद दीक्षाभूमि एक्सप्रेस
कहते हैं अधिकारी-- एईन सुमन कुमार ने बताया कि प्लेटफॉर्म के लेबलिंग समेत रेलवे प्लेटफार्म निर्माण समेत अन्य कार्य तीव्र गति से जारी है।
