चकनहा पंचायत के मुखिया पूनम देवी ने दरी, कापी एवं कलम देकर सम्मानित


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी/रोहतास  

डेहरी इंद्रपुरी क्षेत्र के जेम्स, सिकरिया स्थित मुखिया कार्यालय में रविवार को 14 जीविका दीदी के ग्रुप को चकनहा पंचायत के मुखिया पूनम देवी ने दरी, कापी एवं कलम देकर सम्मानित किया इसके अलावा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाली दर्जनों महिलाओं को भी सम्मानित करते हुए पिछले 4 दिनों से लगातार चल रहे कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूनम देवी ने कही की पंचायत में विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है क्षेत्र में पहली बार जीविका दीदी को सम्मानित करना यह ऐतिहासिक कदम है मौके पर बढ़िया गांव के पंच आनंद कुमार पांडे, गुड्डू यादव, राधा सिंह, राजाराम पासवान, राम सिहासन सिंह, उपसरपंच सुरेंद्र सिंह, सत्येंद्र मास्टर, वार्ड सदस्य अमन पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित हुए